Awaaz24x7-government

बड़ी खबरः मुंबई पुलिस को व्हॉट्सएप पर मिली धमकी! संदेश में लिखा- 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसे, 34 वाहनों में लगाए बम

Big news: Mumbai Police received a threat on WhatsApp! The message reads - 14 Pakistani terrorists entered India, planted bombs in 34 vehicles

नई दिल्ली। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिले धमकी भरे संदेश ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया। इस संदेश में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया है। संदेश में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं। धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। संदेश की जांच की जा रहा है। संदेश कहां से और किसने भेजा? यह भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 ‘मानव बम’ लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। ‘लश्कर-ए-जिहादी’ होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस घटना के बाद मुंबई वासियों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध वस्तुओं या गतिविधियों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। सुरक्षा एजेंसियां भी सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ा रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यह बहुत जरूरी है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जाए और समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाएं ताकि अनंत चतुर्दशी और अन्य त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाए जा सके। मुंबई पुलिस सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तत्परता से लगी हुई है।