Awaaz24x7-government

बड़ी खबरः BCCI के नए अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास! राजीव शुक्ला-देवजीत सैक‍िया को भी मिली बड़ी ज‍िम्मेदारी

Big news: Mithun Manhas becomes the new BCCI president! Rajiv Shukla and Devjit Saikia also receive significant responsibilities.

नई दिल्ली। बीसीसीआई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने अब मिथुन मन्हास को अपना नया प्रेसीडेंट चुन लिया है। पिछले कई दिनों से मिथुन मन्हास के नाम की चर्चा चल रही थी। अब उनके नाम पर मुहर लग गई है।बता दें कि मिथुन मन्हास दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। मुंबई में 28 सितंबर को वार्षिक आम बैठक के समापन के बाद मन्हास को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। वहीं  राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया को सचिव बनाया गया है। वहीं प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव और ए. रघुराम भाट कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं बीसीसीआई में अन्य पदों पर भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं। इस दौरान जयदेव निरंजन शाह को एपेक्स काउंसिल का सदस्य चुना गया है। अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजरूमदार को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया है। बता दें कि 45 साल के मिथुन मन्हास ने इंटरशेनल पर भले ही टीम इंड‍िया का प्रतिनिधित्व नहीं किया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 9714 रन बनाए। इनमें 27 शतक और कई अहम पारियां शामिल हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उन्होंने 4126 रन बनाए।