Aug 27, 2026 Login

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड कांग्रेस में बड़ा बदलाव! गणेश गोदियाल को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, जिलाध्यक्षों के नामों का भी ऐलान

Big news: Uttarakhand Congress faces major changes! Ganesh Godiyal appointed state president, district presidents also announced.

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश की कमान सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं करन माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी के साथ जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। इसको लेकर महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस दौरान प्रीतम सिंह को. प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का. अध्यक्ष बनाया गया।