बड़ी खबरः पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास बड़ा ब्लास्ट! 12 लोगों की मौत, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Big news: Major blast near Pakistan's Islamabad High Court! 12 people killed, security agencies on alert

नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां इस्लामाबाद जिला अदालत के बाहर मंगलवार दोपहर को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। धमाके के समय कार कोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी थी। विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास का क्षेत्र हड़कंप मच गया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस घटना को देश के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि हम युद्ध की स्थिति में हैं। यह हमला अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद का संदेश है, जिसे रोकने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह केवल सीमा या बलूचिस्तान का मामला नहीं है, बल्कि पूरी पाकिस्तान के लिए खतरा है। स्थानीय पुलिस के अनुसार धमाका उस समय हुआ जब कोर्ट क्षेत्र में भारी ट्रैफिक और भीड़ मौजूद थी। धमाके में कई वकील और आम नागरिक घायल हुए। घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी कोर्ट गतिविधियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और पुलिस ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी कोर्ट गतिविधियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और पुलिस ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।