बड़ी खबरः भूकंप के झटकों से दहला कोलकाता! रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, दहशत में घरों व दफ्तरों से बाहर निकले लोग

Big news: Kolkata shaken by earthquake measuring 5.5 on the Richter scale, panicked residents flee their homes and offices.

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग दहशत में घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत के चलते घरों से बाहर आ गए। जानकारी के मुताबिक कोलकाता में दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार बांग्लादेश में केंद्रित भूकंप का परिणाम था। एक रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर (21.75 मील) की गहराई पर था। वहीं सोशल मीडिया पर भी भूकंप को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। यूजर्स ने बताया कि उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए और अपने घरों में पंखे और अन्य चीजें हिलती हुई देखीं। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।