Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला

Big news for Upal employees, Chief Minister Pushkar Singh Dhami took a big decision in the cabinet meeting

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट बैठक से उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। फैसले के अनुसार तहत 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा।

गणेश जोशी ने इसके लिए पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उपनल कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कई दिनों से कर्मचारी लगातार इसको लेकर आंदोलन भी कर रहे थे। सैनिक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने धरना समाप्त कराया था और वेतन बढ़ाने का भरोया दिया था।

आपको बता दें पिछले लंबे समय से उपनल कर्मी इसको लेकर आंदोलनरत थे। पिछले कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे को लाया जाना था लेकिन वित्त विभाग द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के चलते यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया। मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद आज इस मसले पर फैसला हो गया।