Sep 23, 2026 Login

बड़ी खबरः किच्छा निकाय चुनाव में बवाल! बेहड़ और शुक्ला समर्थक आए आमने-सामने, विधायक और पूर्व विधायक ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Big News: Chaos during the Kichha civic body elections! Supporters of Behar and Shukla clashed; the MLA and former MLA leveled serious allegations against each other.

किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका के लिए मंगलवार को मतदान मतदान के बीच किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक बेहड़ का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद मौके पर समर्थकों की भीड़ जुट गई और दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी शुरू हो गई। बताया गया कि शाम के समय घटनाक्रम के बाद मौके पर काफी गहमागहमी की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के जुटने के चलते पुलिस-प्रशासन को भी सतर्क रहना पड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों ने पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में उनके साथ हाथापाई की। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव के लिए आज 22 सितंबर को मतदान कराया गया। मतदान से पहले प्रशासन ने दोनों निकायों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी। किच्छा में 52,240 और सिरौलीकलां में 11,591 मतदाता हैं। किच्छा में चुनावी मुकाबले को लेकर पहले से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज थी और तिलक राज बेहड़ तथा राजेश शुक्ला अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में सक्रिय रहे हैं। इधर मामले को संभालते हुए पुलिस ने वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को हिरासत में लिया। उधम सिंह नगर के किच्छा नगर निकाय चुनाव के दौरान मंगलवार को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। स्ट्रांग रूम के सामने तिरपाल लगाए जाने को लेकर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर बाद कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और धरने में शामिल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। इसी दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और माहौल गहमा-गहमी में बदल गया। इस घटनाक्रम के बाद जहां विधायक बेहड़ का स्वास्थ्य खराब हो गया, वहीं शुक्ला और बेहड़ समर्थकों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। हांलाकि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी बेहड़ और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक शुक्ला के मुताबिक बेहड़ चुनाव को प्रभावित करने के लिए हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान हंगामे की सूचना पर रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए और शुक्ला समर्थकों को खुलासा चैलेंज दे दिया।