Big Breaking: कानून बना ‘जी राम जी’ बिल! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

Big Breaking: The 'Ji Ram Ji' bill becomes law! President Draupadi Murmu approves it.

नई दिल्ली। ‘जी राम जी बिल’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बिल को मंजूरी दे दी है। उनकी सहमति मिलने के बाद जी राम जी बिल अब कानून बन गया है। बता दें कि मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी कर दिया गया है। इसके साथ ही इस बिल में कई सुधार भी किए गए हैं। जैसे अब जी राम जी योजना के तहत कामगारों को 125 दिन के काम की गारंटी मिलेगी। जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन काम का वादा था। सरकार का कहना है कि वीबी-जी राम जी कानून लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कानूनी गारंटी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी। बता दें कि इस बिल पर देत रात तक संसद में चर्चा चली थी। इसके बाद इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया था। हालांकि संसद में विपक्ष ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया था। इतना ही नहीं इसके बाद विपक्ष ने संविधान सदन के बाहर पूरी रात धरना भी दिया था।