Big Breaking: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के ‘सोढ़ी’ लापता! दिल्ली के पालम में मिली आखिरी लोकेशन, परिवार को सता रही इस बात की चिंता

Big Breaking: 'Sodhi' of the show 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' missing! Last location found in Palam, Delhi, family is worried about this matter

नई दिल्ली। फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह पिछले पांच दिनों से लापता हैं। उनके लापता होने की खबर से हर तफर हलचल मची हुई है। उनके पिता हरगीत सिंह ने बेटे के लापता होने की सूचना दिल्ली पुलिस को दी है। खबरों की मानें तो इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। जानकारी के मुताबिक बीते 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह को मुंबई रवाना होना था। वो रात 8.3 बजे दिल्ली के एयरपोर्ट भी पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में एक्टर को अपना बैग तांगे सड़क पर पैदल घूमते देखा जा सकता है। वो कहां जा रहे थे, उन्होंने क्यों अपनी फ्लाइट मिस की? क्या सही में उन्हें किसी ने किडनैप कर लिया है, ऐसे कई सवाल उनके परिवारवालों और फैंस के मन में हैं। इस मामले पर दिल्ली के साउथ वेस्ट एरिया के डीसीपी रोहित मीणा ने कहा कि गुरुचरण सिंह के परिवार ने हमारे पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि वो 22 अप्रैल को मुंबई के लिए साढ़े 8 बजे निकले थे। तब से वो लापता हैं।

हमने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है और अलग-अलग एंगल से इसकी जांच कर रहे हैं। हम सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच कर रहे हैं और इसके चलते हमें कई जरूरी क्लू मिले हैं। हमने आईपीसी के सेक्शन 365 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में उनकी मूवमेंट को सीसीटीवी के जरिए फॉलो किया जा रहा है। उन्हें बैग लेकर कहीं जाते देखा जा सकता है। 26 अप्रैल को गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने परेशान होकर दिल्ली के पालम पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। अब दिल्ली पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है। इस फुटेज में गुरुचरण सिंह को रात के 9 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के पालम इलाके में परशुराम चौक पर कहीं जाता हुआ देखा जा सकता है। सीसीटीवी की तस्वीरों में गुरुचरण को पैदल चलते नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर बैग है। आज, 27 अप्रैल को दिल्ली पुलिस गुरुचरण सिंह की बैंक डिटेल्स खंगालेगी, जिससे दिल्ली पुलिस को कई सुराग हाथ लग सकते हैं।