Big Breaking: भाजपा समर्थकों की दबंगई! अखिलेश यादव के रोड शो के बाद सपा कार्यकर्ता को बुरी तरह पीटा, वायरल हुआ वीडियो

Big Breaking: Bullying of BJP supporters! SP worker beaten badly after Akhilesh Yadav's road show, video goes viral

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी से भाजपा समर्थकों की दबंगई का मामला सामने आया है, यहां भाजपा समर्थकों ने एक सपा समर्थक की पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मैनपुरी में अखिलेश यादव के रोड शो के बाद कुछ सपा समर्थकों ने महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थल पर झंडा लगाने की कोशिश की। इस बात की जानकारी होने पर भाजपा समर्थक रात में ही मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक सपा समर्थक को पकड़ लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की गई। खबरों के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो कोतवाली क्षेत्र से शुरू हुआ था। इसमें शामिल समर्थक जमकर नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। 

रात के समय रोड शो जब करहल चौराहा के पास समाप्त हो गया। इसके बाद रोड शो में शामिल हुए कुछ युवाओं ने चौराहा पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थल पर जमकर नारेबाजी की और वहां पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की। जानकारी होने के बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सपा के लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा के गुंडो ने महाराणा प्रताप का अपमान किया है। मूर्ति के साथ भी छेड़छाड़ की है। हंगामे की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राहुल मिठास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि रोड शो खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने मूर्ति स्थल पर चढ़कर नारेबाजी की है, झंडा लगाने की कोशिश की है। सीसीटीवी से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान कर हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर भाजपा समर्थकों ने इस दौरान चौराहे से रात में गुजर रहे एक सपा समर्थक को पकड़ लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।