Awaaz24x7-government

Big Breaking: हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट! ऋद्धिमा ने किया टॉप, पिछले पांच साल में सबसे कम पासिंग प्रतिशत

Big Breaking: Himachal Board released 10th result! Riddhima topped, lowest passing percentage in last five years

नई दिल्ली। आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल का पासिंग प्रतिशत 74.61 फीसदी रहा है जो कि पिछले 4 साल का सबसे कम है। नतीजों की घोषणा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट  hpbose.org, hpresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। पूरे राज्य में ऋद्धिमा शर्मा ने 99.86 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया है। ऋद्धिमा को 700 में से 699 मार्क्स मिले हैं। ऋतिका शर्मा ने 99.71 प्रतिशत मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रही हैँ। शिवम शर्मा 99.57 प्रतिशत मार्क्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित हुई थीं। 12वीं के एग्जाम भी इसी दौरान हुए थे। बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट तो जारी कर दिया है, लेकिन 10वीं के स्टूडेंट्स को परिणाम का इंतजार था। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 90,000 छात्र शामिल हुए थे। उन सभी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। इस बार परीक्षा परिणाम में 12,613 छात्र फेल हुए हैं। इतना ही नहीं इस साल का पासिंग प्रतिशत भी पिछले पांच साल का सबसे कम है।