Big Breaking: पद्म पुरस्कारों का ऐलान! इन नायकों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आज रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। खबरों के अनुसार कर्नाटक के अंके गौड़ा और महाराष्ट्र की आर्मिडा फर्नांडीज को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के भगवदास रैकवार और जम्मू कश्मीर के बृज लाल भट को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इसी श्रेणी में छत्तीसगढ़ के बुदरी थाती और ओडिशा के चरण हेम्ब्रम और उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव, गुजरात के धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या शामिल हैं। बता दें कि ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।




