नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए केन्द्रवार परिणाम घोषित कर दिए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए के पास नीट-यूजी परिणाम 2024 है। परिणाम शहर, केंद्रवार जारी किया गया है। उम्मीदवार एनटीए एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर परिणाम देख सकते हैं। नतीजे neet.ntaonline.in पर भी चेक किए जा सकते हैं। आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के केंद्रवार और शहरवार परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। यह परीक्षा कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में है। नीट-यूजी के परिणाम पांच जून को घोषित किए गए थे, लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इन्हें इस प्रारूप में प्रकाशित किया गया है। उच्चतम न्यायालय प्रश्नपत्र लीक सहित परीक्षा कराने में कथित अनियमितताओं के संबंध में कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।
न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि अभ्यर्थियों की पहचान उजागर नहीं करते हुए परिणाम घोषित किए जाएं। उसने कहा था कि वह यह पता लगाना चाहता है कि कथित विवादित केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अन्य स्थानों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की तुलना में अधिक अंक तो नहीं मिले हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी। नीट-यूजी परीक्षा पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल हैं। इसमें 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
ऐसे चेक करें परिणाम
1- सबसे पहले एनटीए नीट यूजी वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2- अब होम पेज पर उपलब्ध नीट शहर, केंद्र-वार परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
3- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को राज्य और केंद्र का चयन करना होगा।
4- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5- अब रिजल्ट चेक करें।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
Big Breaking: नीट-यूजी 2024 का रिजल्ट जारी! एनटीए ने सेंटर-सिटी वाइज अपलोड किए परिणाम, ऐसे करें चेक
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2024-07-20 13:54:44
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए केन्द्रवार परिणाम घोषित कर दिए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए के पास नीट-यूजी परिणाम 2024 है।

Big Breaking: नीट-यूजी 2024 का रिजल्ट जारी! एनटीए ने सेंटर-सिटी वाइज अपलोड किए परिणाम, ऐसे करें चेक (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए केन्द्रवार परिणाम घोषित कर दिए हैं।
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए के पास नीट-यूजी परिणाम 2024 है।
- परिणाम शहर, केंद्रवार जारी किया गया है।
- उम्मीदवार एनटीए एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर परिणाम देख सकते हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
पीएम मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी! मैसूर के हेलीपैड पर फंसा वायु सेना का हेलीकॉप्टर,सुरक्षा के कड़े पहरे में जांच जारी
🕒 2026-11-14 12:05:41पढ़ें →

गुजरात में आग का तांडव: सूरत के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग; अहमदाबाद के चॉकलेट प्लांट में हादसे के दौरान झुलसकर एक व्यक्ति की मौत
🕒 2026-11-14 11:49:23पढ़ें →

देहरादून लूट कांड: बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ौनी की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, वीएचपी और बजरंग दल का एसएसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
🕒 2026-11-14 10:55:12पढ़ें →

जम्मू-कश्मीर: डोडा में चार घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके, 3.8 रही तीव्रता, सीधी रेखा में रहे केंद्र
🕒 2026-11-14 10:49:36पढ़ें →

अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग पर लखनऊ में उबाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा पहुंचे वकील,पुलिस से तीखी झड़प
🕒 2026-11-14 08:57:19पढ़ें →
