महाशिवरात्रि पर महाविजय: सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान का सरेंडर! 61 रनों से मैच जीतकर सुपर-8 में मारी एंट्री, रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

A grand victory on Mahashivratri: Pakistan surrender to Surya's 'Army'! They won the match by 61 runs and entered the Super 8, their biggest victory by run margin.

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में एंट्री मार ली है। इस मैच में टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में ओवर में 114 रन ही बना सकी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। ईशान ने इस दौरान 40 बॉल पर 77 रन की तूफानी पारी खेली। ईशान के आउट होने के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया। ईशान की इस अर्धशतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया 175 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले आउट हो गए। सैम अयूब ने 6, सलमान आगा ने 4 और बाबर आजम ने 5 रन बनाए। 13 के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। इसके बाद 34 के स्कोर पर पाक टीम को चौथा झटका लगा, जब बाबर आजम आउट हुए। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए उस्मान खान और शादाब खान के बीच 39 रन की पार्टनरशिप हुई। उस्मान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए। वहीं शादाब खान ने 14 रन की पारी 15 गेंदों में खेली। पाकिस्तान के सिर्फ चार बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल सभी ने 2-2 विकेट लिए।