बड़ी खबरः एआई इंपैक्ट समिट का भव्य उद्घाटन! पीएम मोदी ने किया एआई एक्सपो का अवलोकन

Big news: AI Impact Summit inaugurated with grand ceremony! PM Modi visits AI Expo

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में एआई समिट एक्सपो का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एआई एक्सपो में अलग-अलग स्टॉल का अवलोकन किया और एआई से जुड़े अलग-अलग प्रदर्शनों को सराहा। विकासशील देशों में आयोजित ये पहला एआई इंपेक्ट समिट है जहां तीन सूत्रों की बात हो रही है जहां जन, ग्रह और प्रगति को ध्यान में रखकर एआई की कार्यकुशलता के आधार पर इस समिट में तमाम संवाद होने जा रहे हैं। आज से जिन सेशन में चर्चा हुई है उनमें कई कारगर और इनोवेटिव विषयों पर चर्चा हुई है उनमें हेल्थकेयर, एजूकेशन, चाइल्ड सेफ्टी, फार्मा जैसे सेक्टर्स के लिए एआई किस तरह मददगार साबित हो सकता है, इन पर अलग.अलग सेशन में पैनल डिस्कशन हुए हैं। नई दिल्ली में इम्पैक्ट एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करके, भारत एआई के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदर्शित कर रहा है और अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के नीति निर्माता, व्यापारिक नेता, शोधकर्ता और नवप्रवर्तक एक मंच पर एकत्रित होंगे। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 केवल चर्चाओं का मंच नहीं है और इसका उद्देश्य बड़े-बड़े विचारों को ऐसे परिणामों में बदलना है जो वास्तव में बदलाव ला सकें। ग्लोबल साउथ में भारत की भूमिका इस मोर्चे पर काफी अहम हो जाती है और एआई के क्षेत्र में भारत में हो रहे तमाम विकास इस बात का प्रतीक हैं कि भारत अब केवल एआई को इस्तेमाल करने वाला देश नहीं है बल्कि ये इसके ग्लोबल लीडर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।