Big Breaking: गृहमंत्री शाह की दो टूक! कभी वापस नहीं लिया जाएगा CAA, बोले- विपक्ष कर रहा तुष्टिकरण की राजनीति
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दो टूक कहते हुए कहा कि इसे अब कभी वापस नहीं लिया जायेगा। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई दूसरा काम नहीं है। सीएए के जरिए नया वोट बैंक तैयार करने के विपक्ष के आरोपों पर अमित शाह ने कहा कि उनकी हिस्ट्री है, जो बोलते हैं वो करते नहीं है। मोदी जी की हिस्ट्री है जो बीजेपी या पीएम मोदी ने कहा वो पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होती है। एक इंटरव्यू में गृहमंत्री शाह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई दूसरा काम नहीं है। उन्होंने तो ये भी कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक में भी राजनीतिक लाभ है तो क्या हमें आतंकवाद के खिलाफ एक्शन नहीं लेना चाहिए था? विपक्ष ने तो आर्टिकल 370 हटाने को भी राजनीतिक लाभ से जोड़ा था। हम 1950 से कह रहे हैं कि हम आर्टिकल 370 हटाएंगे। उनकी हिस्ट्री है जो बोलते हैं करते नहीं है, मोदी जी की हिस्ट्री है जो बीजेपी या पीएम मोदी ने कहा वो पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होती है।