Big Breaking: दिल्ली की नई सीएम बनीं आतिशी! पांच मंत्रियों के साथ ली शपथ, पैर छूकर लिया केजरीवाल का आशीर्वाद

Big Breaking: Atishi becomes the new CM of Delhi! Took oath with five ministers, took Kejriwal's blessings by touching his feet

नई दिल्ली। केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आज 21 सितंबर शनिवार को उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। बता दें कि केजरीवाल के इस्तीफे से पहले आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाली आम आदमी पार्टी की आतिशी भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद तीसरी महिला नेता हैं। आतिशी ने आम आदमी पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वह 2013 में चुनावी डेब्यू करने वाली आम आदमी पार्टी का पहला मैनिफेस्टो तैयार करने वाली घोषणापत्र मसौदा समिति की भी सदस्य रहीं और शुरुआती दिनों में पार्टी की नीतियों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता के रूप में भी आतिशी ने प्रमुख मंचों पर मजबूती से पार्टी का पक्ष रखा। आज आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन औऱ मुकेश अहलावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले आतिशी ने शपथ ग्रहण करने के बाद केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम से पहले आतिशी केजरीवाल से मुलाकात करने सीएम आवास पर गईं थीं।