Big Breaking:तैयार रहना सभी!!!मिडिल ईस्ट संकट के बीच उत्तराखंड में ‘Earth Hour’ पहल, 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें

Big Breaking: Amidst the Middle East Crisis, ‘Earth Hour’ Initiative in Uttarakhand—Non-Essential Lights to Remain Switched Off for One Hour on March 28.

देहरादून। वैश्विक स्तर पर बढ़ते ऊर्जा संकट और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के असर के बीच उत्तराखंड सरकार ने 28 मार्च, 2026 को ‘अर्थ आवर’ (Earth Hour) मनाने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक प्रदेशभर में एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।


सरकार का कहना है कि यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रयास है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा अस्थिरता के बीच बिजली की बचत और संसाधनों के संतुलित उपयोग का संदेश भी देता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल और ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है, जिसका असर दुनिया के कई देशों की ऊर्जा नीतियों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में ऊर्जा संरक्षण की पहल और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
यह अभियान WWF India के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है, जो वैश्विक स्तर पर ‘Earth Hour’ के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करता है। इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है।
प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस एक घंटे के दौरान गैर-जरूरी बिजली उपकरण बंद रखकर इस वैश्विक अभियान का हिस्सा बनें। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े बदलाव का आधार बनते हैं और ऊर्जा संकट से निपटने में मददगार साबित हो सकते हैं।