Sep 01, 2026 Login

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पिथौरागढ़ में सवारियों से भरा वाहन नदी में गिरा! 8 लोगों की मौत, पसरा मातम  

Big accident in Uttarakhand: A vehicle full of passengers fell into the river in Pithoragarh! 8 people died, mourning spread

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। जहां सवारियों से भरा वाहन (मैक्स) नदी में जा गिरा है। हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था। जो कि मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। 

घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। हादसे के दौरान वाहन सड़क से करीब 100 फीट नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बोकटा क्षेत्र के निवासी हैं। मृतक में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। 3 घायलों का उपचार पीएचसी मुवानी में चल रहा है। थल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा थी कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। जिसे बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।