Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

 रहिए सतर्क! उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Be alert! Heavy rain alert issued in many districts of Uttarakhand

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जिलों में झमाझम बारिश होने का अंदेशा जताया है।  साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। वहीं प्रदेश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है,बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिल सकती है। 

उत्तराखंड में मौसम की आंख-मिचौली जारी, धूप के बाद बादल छाने से लोगों द्वारा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया है,भीषण गर्मी में लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने से साथ बारिश हो सकती है। वहीं तेज बारिश की बौछारें/ झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) से चलने की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने से साथ बारिश हो सकती है। वहीं तेज बारिश की बौछारें/झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) से चलने का अंदेशा जताया गया है। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व आकाशीय बिजली चमकने से साथ हो सकती है. वहीं तेज बारिश की बौछारें/झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) से चलने की संभावना है। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान 35°C से 19°C के लगभग रहने की संभावना है।