Aug 23, 2026 Login

बागेश्वर: शत- प्रतिशत रहा खोलिया विवेकानंद इंका गरुड़ का परीक्षाफल! छह बच्चों ने मेरिट में किया स्थान प्राप्त, चार हाईस्कूल व दो इंटरमीडिएट में रहे टॉपर

Bageshwar: The result of Kholia Vivekanand INC Garud was 100%! Six students secured merit, four were toppers in high school and two in intermediate

बागेश्वर/गरुड़: खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम जानने के बाद बच्चों ने विद्यालय में खुशी व्यक्त की। हाईस्कूल के चार छात्र-छात्राओं व इंटरमीडिएट के दो छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। 

खोलिया विवेकानंद इंका गरुड़ के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल के छह बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी चंद्रशेखर बड़सीला ने बताया कि इंटरमीडिएट में सागर दोसाद ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 15 वां स्थान जबकि इंटर की छात्रा पल्लवी जोशी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड की मेरिट सूची में 21 वां स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल की मेरिट सूची में हर्षित पांडे ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 11 वां स्थान, योगिता भयेड़ा ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ 16 वां स्थान, आशीष भट्ट ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ 23 वां स्थान, भूमिका जोशी ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ 25 वां स्थान प्राप्त किया। मेरिट में आए बच्चों को मिठाई खिलाकर विद्यालय में शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

 बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक विपिन तिवारी, प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी, अध्यक्ष जीत सिंह नेगी, विद्या भारती के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नंदन सिंह अल्मिया, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, प्रशासक प्रमुख हेमा बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, डा.हेम चंद्र दुबे, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, दीवान नेगी, डा. डीएस रावत, कैलाश जोशी, दिनेश बिष्ट, डीके जोशी, विपिन जोशी , मोनिका वर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को बधाई दी है।