Aug 19, 2026 Login

राजनीति से इतरः जब मोमोज वाले से बोले योगी आदित्यनाथ! सांसद ने पैसे दिए या नहीं, खड़े होकर रवि किशन को देनी पड़ गई सफाई

Apart from politics: When Yogi Adityanath spoke to the momos seller! Whether MP gave money or not, Ravi Kishan had to stand up and give clarification

लखनऊ। गोरखपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां एक दुकानदार से बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सांसद रवि किशन की चुटकी ली। सीएम योगी ने दुकानदार से पूछा कि मोमोज खाने के बाद रवि किशन ने पेमेंट किया था कि नहीं। इसपर वहां मौजूद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेता हंसने लगे। जिसके बाद खुद रवि किशन खड़े होकर सफाई देने लगे। उन्होंने दुकानदार से कहा कि बताओ मैंने पैसे दिया था कि नहीं। इसपर दुकानदार ने कहा कि हां दिया था। दरअसल बीते बुधवार को जेपी नड्डा गोरखपुर पहुंचे थे। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने हंसते हुए एक दुकानदार से पूछा कि इनमें से कोई तुम्हारी दुकान पर आया था। जिसपर दुकावाले ने कहा कि हां सांसद जी (रवि किशन) आए थे। जिसपर सीएम योगी ने पूछा क्या खाया था? तो दुकानदार ने कहा- मोमोज। ये सुनकर सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा पेमेंट वगैरह किया था कि नहीं। ये सुनते ही नड्डा,  भूपेंद्र चौधरी समेत सहित जितने भी लोग वहां थे सभी हंसने लगे। रवि किशन ठीक सीएम योगी के पीछे बैठे थे। ये वार्तालाप सुनकर वो फौरन उठ खड़े हुए और दुकानदार से कहा बताओ ना पैसे दिए थे कि नहीं? जिसपर दुकानदार 'हां' में जवाब दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सभी हंस रहे थे।