उत्तराखण्ड में विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई! खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 Another major vigilance action in Uttarakhand! Block Education Officer arrested red-handed while accepting a bribe of 20,000 rupees.

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी ब्रज पाल सिंह राठौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार, 18 दिसंबर को उस समय हुई, जब आरोपी अधिकारी पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की मान्यता से जुड़े औपबंधिक नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहा था। मामले में सह अभियुक्त के रूप में मुकेश, प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर, श्यामपुरा, हरिद्वार का नाम भी सामने आया है, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और पूरे प्रकरण की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। सतर्कता विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।