Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में विजिलेंस का एक और बड़ा एक्शन! अपर तहसीलदार के पेशकार को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Another big action by Vigilance in Uttarakhand! Additional Tehsildar's peon arrested while taking bribe

हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने अपर तहसीलदार के पेशकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया गया है कि पेशकार द्वारा एक अधिवक्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। अधिवक्ता द्वारा विजिलेंस को सूचना दी गई थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने रूपरेखा तैयार कर आरोपी पेशकार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल विजिलेंस की टीम कागजी कारवाई में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक रुड़की तहसील में अपर तहसीलदार के पेशकार के पद पर रुड़की के अम्बर तालाब मोहल्ला निवासी रोहित की तैनाती है। बताया गया है कि एक अधिवक्ता ने विजिलेंस सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी बहन की कृषि भूमि का वाद न्यायालय तहसीलदार रुड़की में चल रहा था। जिसमें 24 मार्च 2025 को न्यायालय द्वारा एक पक्षीय आदेश कर दिए गए। जिस कारण उनके द्वारा 21 अप्रैल 2025 को एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पुनः सुनवाई हेतु दिया गया था। पत्रावली पर कार्रवाई कराए जाने के एवज में अपर तहसीलदार रुड़की के पेशकार रोहित द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है और शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा पीड़ित के साथ आरोपी को पकड़ने की पूरी रूपरेखा तैयार की। केमिकल लगे नोटों को पीड़ित के द्वारा पेशकार के पास भिजवाया गया। जैसे ही पेशकार ने पैसे लिए तो पहले से तैनात विजिलेंस की टीम ने आरोपी रोहित पुत्र रामपाल सिंह निवासी रुड़की थाना, हरिद्वार को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के आवास की तलाशी और अन्य स्थानों पर भी संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।