ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम का आधी रात को छापा, कंट्रोल रूम पहुंच परखी सुरक्षा व्यवस्था

Amidst an Orange Alert, the DM conducts a midnight raid; visits the Control Room to inspect security arrangements.

रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटों के लिए जारी 'ऑरेंज अलर्ट' को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने देर रात खुद मोर्चा संभाला और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि' रात के सन्नाटे में जब अधिकांश लोग सो रहे थे, तब जिलाधिकारी ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्ग, मुख्य पड़ावों और संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों की लाइव निगरानी प्रणाली को परखा। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निगरानी और सूचना तंत्र में रत्ती भर भी ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, "किसी भी आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम कम से कम होना चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एसओएस सिस्टम की जांच निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली को खुद जांचा। उन्होंने निर्देश दिए कि सूचनाओं का आदान-प्रदान न केवल तेज हो, बल्कि पूरी तरह सटीक भी होना चाहिए। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले दो दिनों तक 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं। 24 घंटे पैनी नजर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद संवेदनशील जगहों पर मशीनों और बचाव दलों की तैनाती की समीक्षा की गई है। डीएम विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि खराब मौसम के दौरान भी यात्रा सुचारू और सुरक्षित रहे।