Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय! बधाईयों का लगा तांता

Advocate Subhash Upadhyay becomes Additional Judge of Uttarakhand High Court! Congratulations pour in for him

नैनीताल। हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। सुभाष उपाध्याय को हाईकोर्ट का जज बनाये जाने की संस्तुति उत्तराखंड के हाईकोर्ट की कॉलेजियम ने सितम्बर 2022 में की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 को सुभाष उपाध्याय को हाईकोर्ट का जज बनाये जाने की संस्तुति की। 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें जज बनाये जाने के आदेश हुए हैं। सुभाष उपाध्याय हाईकोर्ट में मुख्य स्थायी अधिवक्ता सहित कई पदों में भी रहे हैं। उनकी शिक्षा लखनऊ में हुई। उन्हें जज बनाये जाने पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। उनके 2 जून को न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने की संभावना है। उनके शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो जाएगी। वह वर्तमान में नैनीताल के रतन कॉटेज में निवास करते हैं। हाईकोर्ट बार एशोसिएशन ने उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए कई बार राष्ट्रपति को प्रत्यावेदन दिए गए। अभी भी उच्च न्यायालय में एक पद और रिक्त है।