सिंगर कनिका कपूर की बहन का हुआ निधन ,सोशल मीडिया के जरिए किया दुख जाहिर

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की बहन एनाबेल का निधन हो गया है।कनिका कपूर के फैन्स के लिये यह एक बुरी खबर है।जिसकी जानकारी कनिका कपूर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।उन्होंने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा-'मेरी बहन एनाबेल का निधन हो गया है।भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।मैं इस वक्त क्या महसूस कर रहीं हूँ यह बताने के लिए शब्द नहीं है।मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन।सभी यादों को दिल से लगा के रखूंगी।ढेर सारा प्यार।अपनी इस पोस्ट के साथ कनिका ने बहन के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है।कनिका के फैन्स ने उनके पोस्ट पर कनिका की बहन एनाबेल को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की है।सन 2012 में कनिका का सबसे पहला एक म्यूजिक वीडियो आया था 'जुगनी जी' इसके बाद 'बेबी डॉल' रिमेक्स से कनिका सुर्खियों में आई।और इसके बाद तो कनिका ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं।वैसे तो कनिका का जन्म भारत में हुआ लेकिन अब वह लंदन की निवासी हैं।कनिका ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में हिंदी भाषा से किया था।