सावन महीना शुरू होते ही एकता कपूर भोलेनाथ को करने लगी प्रसन्न

टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर को बहुत धार्मिक माना जाता है।वह अक्सर किसी न किसी मन्दिर में जरूर देखी जाती है।एकता कपूर भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। यह उनके सीरियल में भी दिखाई देता है। सावन का महीना शुरू होते ही एकता कपूर भगवान शिव की पूजा अर्चना व शिव को प्रसन्न करने में लग गयी हैं। अभी हाल ही में एक बार फिर एकता को अपने पिता के साथ जुहू के मंदिर में देखा गया।एकता के माथे पर टीका लगा हुआ था और काले रंग की जैगीग और नेवी ब्लू जैकेट में दिखाई दीं।एकता भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये जुहू में स्थित मुक्तेश्वर देवालय मंदिर गयीं।ऐसा कोई पहली बार नहीं की एकता को मंदिर में देखा गया हो। इससे पहले भी वह अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के साथ शिरड़ी गयीं थी। एकता भगवान को बहुत मानती हैं। और भगवान के दर्शन के लिये वह अलग अलग मंदिरों में जाती रहती हैं। इन दिनों एकता अपनी आने वाली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को लेकर चर्चा में है।