महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए मेजर जनरल माधुरी बनी देश की तीसरी महिला लेफ्टिनेंट जनरल।

महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए मेजर जनरल माधुरी कानितकर को लेफ्टिनेंट जनरल बन गयी हैं,माधुरी इंडियन आर्म्ड फ़ोर्स की तीसरी महिला अधिकारी हैं जो लेफ्टिनेंट जनरल बनी हैं,माधुरी डिफेंस स्टॉफ में आर्मी मुख्यालय में तैनात की गई हैं,जो कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ के तहत आता है।दिल्ली में माधुरी ने डिप्टी चीफ,इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टॉफ, मेडिकल का कार्यभार संभालते हुए एक इतिहास रच दिया,उनके पति राजीव भी लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर इंडियन आर्मी में अपनी सेवा दे चुके हैं,इस तरह इतिहास में पहली दफा पति पत्नी लेफ्टिनेंट जनरल बने। माधुरी 37 सालो से भारतीय मिलिट्री में सेवा दे रहीं हैं।इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला वाइस एडमिरल डॉ पुनिता अरोड़ा हैं दूसरी वायुसेना की महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय इस पद पर अपनी सेवा दे चुकी हैं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सेना में सभी महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन मिलेगा,सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश सेना के दस विभागों के किये यानि सीधे युद्ध कॉम्बेट वाली विंग के लिए नही है।आदेश के अनुसार काबिलियत के हिसाब से महिला सैनिकों को कमांड पद भी मिलें,क्योंकि वो भी पुरुषों की तरह कमांड पद को संभाल सकती हैं।