भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किस्मत का फैसला भी होगा आज के मतदान से।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे।इसमें त्रिपुरा ईस्ट की सीट भी शामिल है,जहां दूसरे चरण में मतदान होना था,लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदान को तीसरे चरण के लिए टाल दिया था।19 मई तक मतदान के सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव होंगे। नतीजे 23 मई को आएंगे।तीसरे चरण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा।शाह गांधीनगर से और राहुल गांधी केरल की वायवाड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी है। आइए जानते हैं कौंन से राज्य में कितने सीटों पर है आज वोटिंग-

राज्य

सीट

गुजरात

26

केरल

20

महाराष्ट्र

14

कर्नाटक

14

उत्तरप्रदेश

10

छत्तीसगढ़

07

ओडिशा

06

बिहार

05

पश्चिम बंगाल

05

असम

04

गोवा

02

कश्मीर

01

दा.ना. हवेली

01

दमन दीव

01

त्रिपुरा

01