प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मन की बात

दोबारा सरकार गठन के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरे कार्यकाल में पहली बार मन की बात करेंगे| लोकसभा चुनावों की व्यस्तताओं के बाद लगभग चार महीने के अंतराल के बाद आज मन की बात करेंगे| आखिरी बार मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण फरवरी माह में हुआ था, इस मन की बात में प्रधानमंत्री ने भाजपा नीति राजग की जीत पर भरोसा जताया था और कहा था कि अगली मन की बात चुनावों के बाद करेंगे| रेडियो पर प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है| इसके लिए लोगों से सुझाव और विचार आमंत्रित किये जाते हैं| दूसरे कार्यकाल का पहला मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है|