पिथौरागढ़ जिले में अलग अलग जगह पुलिस व S O G की टीम ने सयुक्त टीम ने 119 पेटी अवैध शराब बरामद

पिथौरागढ़ जिले  में   अलग  अलग   जगह पुलिस व S O G की   टीम ने    सयुक्त टीम ने   119 पेटी अवैध शराब बरामद की ,तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया, और आबकारी अधिनियम में अभियोग हुवा दर्ज,


-आगामी लोकसभा चुनावो और होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरू के आदेश पर पूरे जिल में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों 119  पेटी अवैध शराब बरामद की है।जिसमें चार आरोपियो को गिरफ्तार भी किया है।  

 अस्कोट पुलिस   टीम व S O G     पिथौरागढ़ की टीम ने  एक पिकअप वाहन संख्या U K 05 CA 1283 से 80 पेटी अंग्रेजी शराब व एक सियाज  मारूती कार संख्या UK 05 C 2287 से 30 पेटी अंग्रेजी शराब को एसओजी और अस्कोट पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़ी है।  और वही कोतवाली क्षेत्र पिथौरागढ़ में 9 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब के साथ चार आरोपियों को पकडने के साथ ही वाहनो की सीज किया गया। पुलिस के द्वारा पिछले तीन दिन के भीतर जिले गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल,मुनस्यारी, धारचूला क्षेत्रांें में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ  है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपये  है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के द्वारा लोकसभा चुनावों को देखते हुए अवैध कार्य को रोक थाम के लिए अतिरिक्त बैरियर भी बनाये गये है जहां पर 24 घंटे पुलिस कर्मीयों को डयूटी में लगाया हुआ है पुलिस अवैध कार्य करने वालो के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है।

● गिरफ्तारी टीम के सदस्य

1.प्रकाश मेहरा (प्रभारी SOG) । 

2.आशिफ खान (थानाध्यक्ष अस्कोट)

3.प्रकाश पाण्डेय(प्रभारी चौकी ओगला) ।

4.अनिल मर्तोलिया (SOG pth) 

5.मनमोहन भण्डारी (SOG pth)

6.सत्येन्द्र सुयाल (SOG pth)

7.संजीत राणा (थाना अस्कोट)

8.पहलाद महर (थाना अस्कोट)

9.राजेन्द्र गोस्वामी(थाना अस्कोट)