पिंकी बनी जनपद चैंपियन

शिक्षा विभाग द्वारा भीमताल में आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामनगर ब्लाक के शहीद विश्व बंधु जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय यशवंत नगर की छात्रा पिंकी कक्षा 7 ने तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।पिंकी ने लंबी कूद,चक्का व गोला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने उन्हें इन स्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षण दिया,विद्यालय के प्रबंधक आलोक गुसाई ,प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह रावत, गिरीश चंद जोशी, भीम सिंह रावत, सूर्य प्रकाश ध्यानी ,विनोद सिंह ने पिंकी की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की है। स्कूल के प्रबंधक आलोक गुसाई ने पिंकी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।रामनगर की उपखंड शिक्षा अधिकारी बंदना रौतेला एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने पिंकी के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय एवं छात्रा को बधाई दी।