नैनीताल - भाजपा मंत्री के पति एक्सपायर डेट का आटा बांट रहे है जनता को ?

नैनीताल के भीमताल में उत्तराखंड आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा देश भर में फैली कोरोना वायरस की महामारी से लोग परेशान है भाजपा सरकार लोगों की मदद करने के नाम पर गरीब जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा की मंत्री रेखा आर्य के पति एक्सपायर डेट का आटा जनता को बांट रहे हैं। जिससे और महामारी फैल सकती है। 

वीडियो में देखे क्या कहा है आप प्रदेश अध्यक्ष ने ?

राज्य सरकार आरोप लगाते हुए एसएस कलेर ने कहा सरकार काश्तकारों की तरफ कतई ध्यान नहीं दे रही है कास्तकारों को 500 कट्टे गेहूं के विक्रय के लिए दिए गए हैं। लेकिन राज्य सरकार द्वारा उसमे 50 से 25 कुंटल ही उसमें भरने की अनुमति मिली है जिससे काश्तकार परेशान है उन्होंने कहा कि सरकार मंत्री विधायक और उच्च अधिकारियों का वेतन रोककर अन्य कर्मचारी को तनखा दे ताकि इस लॉक डाउन के समय में कर्मचारी अपने परिवार की मदद के साथ देश के लोगों के भी मदद करने में आगे आ सके।देश के लोगों के भी मदद करने में आगे आ सके।