नैनीताल: उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है उत्तराखंड की नाक में जूता भले ही ना हो पर खोसा ज़रूर है - किशोर उपाध्याय

नैनीताल पहुचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेशअध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कांग्रेसी कायकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राज्य अथिति गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने त्रिवेन्द्र सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में भाजपा विधायक को बिना कमीशन दिए कोई भी ठेकेदार काम नही कर सकता है। उन्होंने ई टेंडरिंग को छलावा बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की नाक में जूता भले ही ना हो पर खोसा ज़रूर है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मोर को दाना खिलाते वीडियो पर भी तंज कसते हुए कहा मोदी जी मोर को दाना खिलाने में वयस्त है जबकि इस समय देश के नौजवानों के हाथ को काम देने का वक्त है देश की बहनों के चेहरे में मुस्कान लाने का वक्त है। इस समय जो देश की स्थितिया बन रही है उसमें महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी के सिपाही चुप नही बैठ सकते कांग्रेस मजबूती से जनहित के मुद्दे उठा रही है और आगे भी उठाती रहेगी। और 57 सीटें से अधिक पर जीत हासिल करेगी।