तू ही तो मेरी स्विटहार्ट है

आंख मारने से अगर लड़की पटती तो आज हर किसी के पास उसके सपनो की शहजादी होती लड़की पटाना वो भी आजकल के इतने टफ काॅम्पटिशन में बाप रे बाप।
हर लड़के का सपना होता है कि उसे खूब प्यार करने वाली गर्ल फ्रैन्ड मिले जो उसकी भावनाओं की भी कद्र करे पर हर किसी को ऐसी लड़की कहां नसीब होती है।
किस्मत वालो को मिलती है ऐसी दोस्त या ऐसी जीवन साथी ।आज हम आपको बताते है किन राशि के लोगो की किस्मत औरो से ज्यादा बेहतर है बिना कोशीश किये ही किन लोगो को बेपनाह प्यार मिलता है क्योंकि इन राशियो वालो के अंदर लड़की को इम्प्रैस करने का हुनर इतना ज्यादा होता है कि लड़की इन्हे ना नही कह पाती।
कुम्भ राशि -अगर आपकी राशि कुम्भ है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नही है क्योकि कुम्भ राशि के लोग बहुत मजाकिया होते हैं ये लोग अपने जोक्स और मजाक करने के हुनर से ही लड़कियो को इम्प्रैस कर लेते हैं एक बार कोई लड़की इन लोगो से बात कर ले तो ये मुमकिन नही कि वो इन्हे भूल जाये।इनकी लाइफ में एक नही कई लड़किया भी आ जाती हैं लेकिन अगर इनका दिल सचमुच किसी पर आ जाये तो फिर तो इनके बराबर कोई प्यार करने वाला भी नही होगा। कुम्भ राशि वालो की केयर करने की आदत भी लड़कियो को उनके करीब ले जाती है लेकिन कुम्भ राशि वाले बहुत इमोशनल भी होते है कभी कभी अपने दिल के राज अपने अंदर ही रखते हैं दुखी होने पर भी बाहर से खुश ही नजर आते हैं।जो भी हो लड़किया इनकी दीवानी हो जाती है।आपकी राशि भी कहीं कुम्भ तो नही है?
मिथुन राशि -मिथुन राशि वाले बहुत जुगाड़ू किस्म के होते हैं यहां हम मिथुन राशि के लड़को की बात कर रहै हैं लड़किया खुद पर न ले जायें।मिथुन राशि के लड़के कोई भी जुगाड़ कर लड़की को पटा ही लेते हैं फिर इसके लिये उन्हे झूठ ही क्यो न बोलना पड़े।लड़कियो को इतना ज्यादा शो ऑफ करके दिखाते हैं कि लड़की आर्कषित हो ही जाती है लड़की और मिथुन राशि के लड़के के बीच अगर अनबन हो जाये तो लड़का टैन्शन नही लेता क्योकि मिथुन राशि के लड़के अच्छे से अपना हुनर जानते हैं कि या तो लड़की को मना लेंगे या दूसरी लड़की पटा लेंगे।
तुला राशि- इस राशि के लड़के बहुत ज्यादा रोमांटिक होते है हालाकि बाहरी तौर पर ये थोड़े शर्मिले स्वाभाव के भी होते हैं और इसी वजह से लड़किया इनकी ओर खिंची चली आती हैं तुला राशि वालो के साथ लड़की कभी बोर नही हो सकती है रोमाॅन्स का तीर ऐसा चलाते हैं कि लड़की कुछ और सोचने लायक ही नही रहती।मासूम सी शक्ल और फुल इंटरटेन्मेट के काॅम्बिनेशन का गजब का मिक्सअप होता है इनके अंदर तुला राशि के लड़के किसी हीरो से कम नही होते।
आपकी भी राशि अगर इन्ही मे से एक है तो आपकी तो बल्ले बल्ले और नही है तो भी टैन्शन ना ले इन राशियो के हुनर से आप भी सीख ले लिजिये।