गज़ब - वीडियो कॉल से अब आप अपनो को छू भी सकते हैं, पर कैसे?

आज से कई साल पहले तक हम मोबाइल फोन की कल्पना भी नही कर सकते थे ,पर टेक्नोलॉजी ने ये भी सम्भव कर दिखाया।आज हम दूर देश मे बैठे अपनो से घण्टो घण्टो तक भी बात कर सकते हैं इतना ही नही उन्हें वीडियो कॉल के ज़रिए देख भी सकते हैं। हाई टेक्नोलॉजी अब इतनी ज़्यादा एडवांस हो गयी है कि अब वो भी सम्भव हो सकेगा जिसकी कल्पना करना भी असंभव है।जी हाँ अब आप अपने अपनो को वीडियो कॉल के माध्यम से छू भी सकते हैं। यकीन नही हो रहा है ना? पर ये सच है ,अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस नई टेक्नोलॉजी को विकसित कर पूरी दुनिया को अचंभे में डाल दिया है,दरअसल अमेरिकी शोधकर्ताओं ने वर्चुअल रियलिटी से लैस डिवाइस को डिजाइन किया है,इस डिवाइस के माध्यम से आप कहीं भी दूर बैठे व्यक्ति को छूने का एहसास कर सकते हैं।शोधकर्ताओं ने इस डिवाइस को पतला बनाया है ताकि वीडियो कॉल में छूने का एहसास इतना वास्तविक हो कि आपको लगे कि वीडियो कॉल में जो व्यक्ति दिख रहा है आप उसे हकीकत में छू रहे हैं।इस डिवाइस की खासियत ये भी है कि आप अपने मोबाइल में अगर कोई फ़िल्म देख रहे है तो स्क्रीन पर चलने वाली चीज़ों को भी आप महसूस कर पाएंगे।इस स्पेशल डिवाइस का नाम "इपीडर्मल वीआर" रखा गया है,इसमें सिलिकॉन की पतली और लचीली परत के अंदर एक्ट्यूटर्स लगे हुए हैं जो वाइब्रेट होते हैं और घूमते रहते हैं।यही एक्ट्यूटर्स वीडियो कॉल में एक दूसरे को छूने का एहसास दिलाते हैं।अमेरिकी मैगजीन में छपे एक प्रकाशन के अनुसार इस डिवाइस में लगे वीआर की लंबाई 15 सेंटीमीटर और चौड़ाई भी 15 सेंटीमीटर है,इसमें एक वायरलैस पॉवर सर्किट होता है।शोधकर्ताओं के अनुसार ये डिवाइस इस्तेमाल करने में बेहद हल्की होती है और इसे किसी भी स्मार्ट फ़ोन और टैबलेट या कंप्यूटर के साथ जोड़ा सकता है।इसमें अतिरिक्त बैट्री लगाने की भी ज़रूरत नही पड़ती है।

अब जैसे ही ये प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध होगा इसे खरीदने के लिए लोगो मे होड़ सी लग जायेगी आखिर दूर बैठे अपनो को अब सिर्फ देखा ही नही छुआ भी जो जा सकता है।