कोरोना बिग ब्रेकिंग : आज रात 12 बजे से अगले 72 घंटे के लिए महानगर में लगेगा लॉकडाउन

रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जनपद में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज रात से अगले 72 घंटे के लिए महानगर रुद्रपुर समेत बाजपुर शहर को सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का आदेश जारी करने की तयारी शुरू कर दी है, इसी के तहत कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को भी लॉक डाउन की प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इस दौरान पुरे तरीके से आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और बाज़ार भी पूरे तरीके से बंद रखे जायेंगे। अति आवश्यक सेवाओं में कुछ ढील दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ घंटों में जिला प्रशासन लॉक डाउन करने के आदेश जारी कर सकता है।