अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस के लिए किया पोस्टर शेयर|

फ़िल्म इंडस्ट्री के टेलेंटेट अभिनेता रणवीर सिंह का आज 34 वां जन्मदिन है।और अपने जन्मदिन के खास मौके पर रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म "83 "का पहला पोस्टर शेयर किया है।अपने फैन्स को रणवीर ने अपने जन्मदिन पर अपनी अपकमिंग फिल्म "83 "का पहला पोस्टर शेयर कर एक खास गिफ्ट दिया है।और उनके फैंस को उनका यह कपिल देव का लुक बेहद पसंद आ रहा है। इस लुक पर रणवीर के फैन्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।रणवीर इस लुक में बिल्कुल कपिल देव की तरह दिखाई दे रहे हैं, और अपने इस लुक में रणवीर ने सफेद कलर की जर्सी पहनी है और हाथ मे बॉल है अपने इस लुक को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"मेरे खास दिन पर प्रजेंट करता हूं हरियाणा का तूफान कपिल देव"। बता दें कि रणवीर की यह आने वाली फिल्म '"83" 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमे रणवीर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।