अपनी लास्ट फ़िल्म ज़ीरो के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं किंग खान

फ़िल्म इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान के फैन्स के लिये एक बहुत बड़ी खुशखबरी है| खुशखबरी यह है कि शाहरुख खान बॉलीवुड में लंबी ब्रेक के बाद अब बहुत जल्द एक बड़ी फ़िल्म के साथ बॉलिवुड में वापसी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक शाहरूख फ़िल्म मेकर राज कुमार हिरानी की फ़िल्म ज्वाइन कर सकते हैं। हाल ही में दोनों के बीच एक फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा हुई थी और शारूख खान ने स्क्रिप्ट पड़ ली है, और उन्होंने इस स्क्रिप्ट को बहुत पसंद किया है। साथ ही शारूख खान ने राजकुमार हिरानी की फ़िल्म साइन की है। अभी दोनों फ़िल्म की स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा कर रहे हैं।शारूख ने स्क्रिप्ट को पसंद किया है, लेकिन फाइनल करने के लिये समय लेना चाहते है। हालांकि राजकुमार हिरानी ने अभी कुछ कहा नहीं और न ही शाहरूख ने कोई बयान दिया है ,अगर यह खबर सही साबित हुई तो राजकुमार हिरानी के साथ शाहरूख काम करते नजर आएंगे। शाहरूख के फैन्स उनका बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।बता दे कि शारूख की लास्ट फ़िल्म ज़ीरो थी जिसे सफलता नहीं मिली थी।इसके फ्लॉफ होने के बाद शाहरूख ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था।