नैनीताल हाईकोर्ट ने न्याय के देवता अल्मोड़ा के चितई गोल्ज्यू मन्दिर में जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा गठित कमेटी ने मन्दिर की समस्त गतिविधियों में हस्तक्षेप करने के खिलाफ दायर विशेष अपील पर सुनवाई करते हुए पर्यटन सचिव सहित जिलाधिकारी अल्मोड़ा को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।
अल्मोड़ा निवासी संध्या पंत ने हाईकोर्ट में विशेष अपील दाखिल कर कहा है चितई गोल्ज्यू के मन्दिर में पूर्व में कोर्ट की खंडपीठ के आदेश के बाद जिलाधिकारी द्वारा कमेटी गठित की गई थी जो अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर मंदिर की गतिविधियों में हस्तक्षेप कर रही है। जबकि पूर्व में कोर्ट ने कमेटी का गठन केवल गैर धार्मिक मैनेजमेंट गतिविधियों के लिए करने को कहा था साथ ही कमेटी अब मन्दिर के पुजारियों की भी छटनी कर रही है और कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही। कोर्ट का कमेटी गठित करने का मुख्य उद्देश्य मन्दिर की गैर गतिविधियों को संचालन करने हेतु किया गया था न कि मंदिर की धार्मिक कार्यो के लिए ।






