ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-31 10:30:31
Prefer us on
दुबई में नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के आवास विकास स्थित जेड ग्लोबल कार्यालय से पुलिस ने 61 पासपोर्ट और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • दुबई में नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  • आरोपी के आवास विकास स्थित जेड ग्लोबल कार्यालय से पुलिस ने 61 पासपोर्ट और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
  • दरअसल, 29 अक्टूबर को मुजाहिद नाम के युवक ने कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि प्रीत विहार निवासी अलीम खान ने उसे दुबई में वर्क परमिट पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
  • युवक ने अपनी मोटरसाइकिल और जेवर बेचकर 2 लाख रुपये आरोपी को दे दिए।

रुद्रपुर। दुबई में नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के आवास विकास स्थित जेड ग्लोबल कार्यालय से पुलिस ने 61 पासपोर्ट और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। दरअसल, 29 अक्टूबर को मुजाहिद नाम के युवक ने कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि प्रीत विहार निवासी अलीम खान ने उसे दुबई में वर्क परमिट पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। युवक ने अपनी मोटरसाइकिल और जेवर बेचकर 2 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। लेकिन आरोपी ने उसे वर्क परमिट की जगह विजिटर वीजा पर दुबई भेज दिया और वीजा को एडिट कर वर्क वीजा जैसा दिखा दिया। दुबई पहुंचने पर पीड़ित को हकीकत पता चली, वहां उसे जुर्माना भी भरना पड़ा और किसी तरह वो भारत लौटा। आरोप है कि भारत लौटकर जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने सिर्फ 30 हजार रुपये लौटाए और बाकी 1 लाख 70 हजार देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी अलीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके जेड ग्लोबल कार्यालय से 61 पासपोर्ट, एक डायरी और 32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद हुआ है। साथ ही उसकी स्कूटी भी सीज की गई है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25
उत्तराखण्डः राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं! पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

उत्तराखण्डः राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं! पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

🕒 2026-10-31 10:01:25