देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। दल ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 16 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक एलान कर दिया है। देहरादून स्थित प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब होते हुए यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने अपने कई दिग्गज और कद्दावर चेहरों पर फिर से भरोसा जताया है, साथ ही क्षेत्रीय संतुलन साधने का भी प्रयास किया है। पहली सूची के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी को पिथौरागढ़ से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं द्वाराहाट सीट से पुष्पेश त्रिपाठी ताल ठोकेंगे। देवप्रयाग से पूर्ण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को टिकट दिया गया है। पार्टी ने कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर रोड से देवचंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह और टिहरी से डीडी पंत को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल तथा धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि दल राज्य के मूल मुद्दों, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और जनभावनाओं के अनुरूप चुनाव मैदान में उतर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष बची विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा दूसरे चरण में बहुत जल्द की जाएगी।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-31 10:15:25
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। दल ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 16 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक एलान कर दिया है।

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं।
- दल ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 16 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक एलान कर दिया है।
- देहरादून स्थित प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब होते हुए यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
- पार्टी ने अपने कई दिग्गज और कद्दावर चेहरों पर फिर से भरोसा जताया है, साथ ही क्षेत्रीय संतुलन साधने का भी प्रयास किया है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15पढ़ें →

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14पढ़ें →

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12पढ़ें →

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31पढ़ें →

उत्तराखण्डः राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं! पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
🕒 2026-10-31 10:01:25पढ़ें →
