ये कैसी रहस्यमयी चोरी!मंदिर में नग्न अवस्था में पहुंची सॉफ्टवेयर इंजीनियर, देवी की मूर्ति लेकर तालाब में लगाई छलांग, युवती की मौत,मंदिर की मूर्ति अब भी लापता

What mysterious theft is this? A software engineer arrived at the temple naked, jumped into the pond with the idol of the goddess, the young woman died, and the idol remains missing.

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की जांच के दौरान पुलिस के सामने ऐसा सच आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। शुरुआत में इस मामले को आत्महत्या मानते हुए जांच लगभग पूरी कर ली गई थी, लेकिन जिस तालाब से युवती का शव बरामद हुआ था, उसी तालाब में मंदिर की देवी की मूर्ति गायब होने की जांच ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। 

 

मृतका की पहचान तेजस्विनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जिस रात उसकी मौत हुई, उससे पहले वह पीरजादीगुडा स्थित एक मंदिर में पहुंची थी। मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि तेजस्विनी नग्न अवस्था में मंदिर के भीतर दाखिल हुई। इसके बाद उसने मंदिर से देवी अम्मावरु की मूर्ति उठाई और उसे लेकर पास के तालाब की ओर चली गई। कुछ ही देर बाद वह मूर्ति के साथ तालाब में कूद गई। 

बाद में तालाब से तेजस्विनी का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन देवी अम्मावरु की मूर्ति अब तक नहीं मिल सकी है। इसी वजह से पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस अब गोताखोरों की मदद से तालाब में मूर्ति की तलाश कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच जारी है। 

पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवती के इस असामान्य व्यवहार के पीछे की वजह जानने के लिए उसके मानसिक स्वास्थ्य, निजी जीवन और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।