नैनीताल। एक तरफ सरकारें विकलांग और दिव्यांग बच्चों के लिए समय-समय पर विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारती हैं और ऐसे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने के दावे किए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ धरातल पर हकीकत कुछ और ही सामने आती है। दिव्यांग और विकलांग बच्चों के साथ आज भी कई जगहों पर न केवल भेदभाव होता है बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है।
ताजा मामला रामनगर के यूएसआर हिन्दू समिति दिव्यांग स्कूल से सामने आया हैं। यहां बच्चों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामला प्रशासनिक स्तर से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच चुका है, हांलाकि अभी तक प्रशासनिक स्तर पर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दरअसल हल्द्वानी, काटगोदाम निवासी चंदन सिंह और हल्द्वानी की रहने वाली हेमा परगाई ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपने बच्चों को रामनगर स्थित यूएसआर हिन्दू समिति दिव्यांग स्कूल में भेजा था, और जब रक्षाबंधन पर उनके परिजन बच्चों से मिलने गए तो बच्चों के शरीर पर चोट के निशान थे। चंदन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी महिमा गौरा के शरीर पर निशान मिले, जिसके बाद वह अपनी बच्ची को वापस ले आए। वहीं हेमा परगाई का कहना है कि उनके बेटे हर्षित के साथ बहुत मारपीट की गई है, जिसपर उन्होंने बेटे का मेडिकल भी कराया है। हेमा परगाई के अनुसार उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी मामले को उठाया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उधर इस मामले में अब समाजसेवी हेमंत गोनिया भी आगे आए हैं। उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यही नहीं उन्होंने पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को भी मामले से अवगत कराते हुए दिव्यांग बच्चों को न्याय दिलाने और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है जिन्होंने बच्चों के साथ मारपीट की है।
यह कैसा स्कूलः रामनगर के यूएसआर हिन्दू समिति दिव्यांग स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट! परिजनों ने उठाए सवाल, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2022-08-18 12:18:52
एक तरफ सरकारें विकलांग और दिव्यांग बच्चों के लिए समय-समय पर विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारती हैं और ऐसे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने के दावे किए जाते हैं।

यह कैसा स्कूलः रामनगर के यूएसआर हिन्दू समिति दिव्यांग स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट! परिजनों ने उठाए सवाल, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- एक तरफ सरकारें विकलांग और दिव्यांग बच्चों के लिए समय-समय पर विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारती हैं और ऐसे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने के दावे किए जाते हैं।
- वहीं दूसरी तरफ धरातल पर हकीकत कुछ और ही सामने आती है।
- दिव्यांग और विकलांग बच्चों के साथ आज भी कई जगहों पर न केवल भेदभाव होता है बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है।
- ताजा मामला रामनगर के यूएसआर हिन्दू समिति दिव्यांग स्कूल से सामने आया हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
