उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज! पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में भी ठण्ड ने दी दस्तक

Weather patterns changed in Uttarakhand! Rain and snowfall in the mountains, cold knocked in the plains also

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मंगलवार देर शाम उत्तरकाशी जिले में बारिश के साथ आंधी तूफान शुरू हो गया। वहीं यमुनोत्री धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी भी हुई है। यमुनोत्री धाम से पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर बाद करीब ढाई घंटे बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट आई है। साथ में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं पहाड़ में बारिश के बाद मैदानी इलाकों में भी हल्की ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अक्तूबर में अभी तक दिन के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के आसार हैं। ऐसे में पर्वतीय जिलों में बारिश का असर मैदानी इलाकों के तापमान में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते रात को ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।