Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : अभद्रता अमर्यादित गुंडई जैसे शब्द बने बीजेपी के पर्याय जागेश्वर धाम में गाली गलौज करने वाले बीजेपी के सांसद धर्मेंद्र कश्यप पुजारियों से मांगे माफी : कांग्रेस

Uttarakhand: Words like indecency, indecent hooliganism, become synonymous with BJP BJP MP Dharmendra Kashyap, who abused in Jageshwar Dham, should apologize to the priests: Congress

अभद्रता अमर्यादित गुंडई ये शब्द मानो आज बीजेपी के पर्याय बन गए हो।ये खबर पढ़कर आप खुद भी यही कहोगे।अभी हाल ही में मेघलाय के बीजेपी नेता सनबोर शुल्लई ने गौ मांस खाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया जिस पर जमकर बीजेपी पर निशाना साधा गया।अब ताज़ा मामला उत्तराखंड से सामने आया है जहां बीजेपी के सांसद धर्मेंद्र कश्यप जागेश्वर मंदिर में गुंडई करते हुए और गाली गलौज करते हुए नज़र आये इतना ही मंदिर प्रबंधन के साथ हाथापाई भी की।भगवान के घर पर गंदी गालियां देने वाले इस जनप्रतिनिधि की वीडियो भी वायरल हो गयी है।इस तरह मंदिर परिसर के भीतर अमर्यादित भाषा और अभद्रता करने को लेकर जागेश्वर मंदिर के पुजारियों में भी रोष व्याप्त हो गया है।इधर धर्मेंद्र कश्यप के इस अनुचित व्यवहार पर जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल अपने साथियों जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,दीवान सिंह भैसौड़ा ,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,कमल बिष्ट,और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने जागेश्वर धाम में 24 घण्टे का उपवास रख धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि कल जागेश्वर मंदिर में बीजेपी के सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट के साथ अभद्रता की गयी और गाली गलौज और मारपीट की गई जागेश्वर हमारा धार्मिक स्थल के साथ साथ धार्मिक आस्था का केंद्र भी है भारत की संसद में बैठने वाला व्यक्ति ऐसी अभद्रता कर सकता है तो वह व्यक्ति देश का या किसी क्षेत्र का हित कैसे सोच सकता है।उन्होंने ये भी कहा कि सांसद मंदिर के पुजारियों से आकर माफी मांगें अन्यथा मामला उग्र हो सकता है.