Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड| शीतकालीन सत्र, जानिये किन मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी करेगा विपक्ष

Uttarakhand| Winter session, know on which issues the opposition will attack the government

देहरादून शुक्रवार को विधानसभा के सर्द सत्र का द्वितीय दिन है। 

 

क्या होंगे आज के मुद्धे?

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान विपक्ष बेरोज़गारी, बढ़ती महँगाई इत्यादि मुद्दों पर धामी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। और यह लाज़मी ही है कि विधानसभा का यह दिन हंगामे से परिपूर्ण होगा।


 

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम

 

आज धामी सरकार, विधानसभा में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम को निरस्त करने हेतू विधेयक सदन में पेश कर सकती है। बता दें कि देवस्थानम बोर्ड गठन के बाद से ही इसका राज्य एवं देश मे संत-समाज द्वारा भरपूर विरोध हुआ और अब धामी सरकार इसे वापस ले रही है।

किसान कानूनों को निरस्त करने के केंद्रीय सरकार के आदेश के बाद उत्तराखंड में भी इसे वापस लिया जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड कृषि उत्पाद मंडी (विकास एवं विनियमन) विधेयक सदन में पारित किये जाने हेतु रखा जाएगा। उत्तराखंड पंचायतीराज (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश को भी सदन के समक्ष पेश किया जयेगा।