उत्तराखंड : उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड को भू माफियाओं के शिकंजे से राज्य को बचाने के लिए भू कानून अविलंब बनाने की करी मांग
उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश में ज़मीनों की लूट खसोट को रोकने के लिए सशक्त भू कानून बनाने को लेकर तल्लीताल डांठ में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उक्रांद के पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गरीब काश्तकारों की ज़मीन की खुली लूट को रोकने के लिए उत्तराखंड में हिमांचल की तर्ज पर सशक्त भू कानून अविलंब बनाना चाहिए। ताकि उत्तराखंड की जमीनों में भू माफियाओं के शिकंजे से बचाया जा सके। उन्होंने प्रदेश की जनता से राज्य को क्रूर शासकों से बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन देने को कहा है। ताकि सरकार एक नया सशक्त भू-कानून बनाने उन्होंने कहा उत्तराखंड क्रांति दल किसी भी कीमत में कौड़ियों के दाम में प्रदेश की जमीनों को बिकने नही देगा।
