उत्तराखंड : उत्तराखंड बोर्ड ने किया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
उत्तराखण्ड बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में कुल परीक्षाफल 99.9 प्रतिशत रहा, जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत99.30 प्रतिशत रहा तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.86 रहा है। हाईस्कूल परीक्षा 2021 में 147725 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे,जिसमें से 146386 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
23688 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए है।
76768 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
45589 परीक्षार्थी दितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल 99.56 प्रतिशत रहा है, जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.40 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71 रहा है।
20955 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।
63901 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
33571 परीक्षार्थी दितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने परिणाम घोषित करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी में बोर्ड की टीम ने बहुत मेहनत व ईमानदारी से काम किया है। बोर्ड की टीम को शुभकामना दी। बता दें कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई थी। रिजल्ट जारी करने के दौरान परिषद की सचिव नीता तिवारी, व माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी भी मौजूद रहीं। सभी छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम बाद परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in और uarisult.nic.in पर छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देख पाएंगे।